Outstanding Performance of University of Patanjali Students in State-Level Dance Competitions

राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिताओं में पतंजलि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

हरिद्वार, 11 नवम्बर 2025। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पतंजलि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित कीं और विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया।

7 नवम्बर 2025 को आयोजित राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिताओं के अंतर्गत विश्वविद्यालय की छात्रा यशस्वी ठाकुर ने एकल शास्त्रीय नृत्य (सोलो क्लासिकल डांस) प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उनकी यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, नृत्य-कौशल तथा योग-संस्कार-आधारित शिक्षा प्रणाली की प्रभावशीलता का उज्ज्वल उदाहरण प्रस्तुत करती है।

इसके अतिरिक्त, पतंजलि विश्वविद्यालय की छात्राओं ने 
समूह नृत्य प्रतियोगिता में पाँचवाँ स्थान  प्राप्त कर अपने उत्कृष्ट समन्वय, नृत्य-अभिव्यक्ति और सांस्कृतिक दक्षता से सभी का ध्यान आकर्षित किया। अपनी भावपूर्ण और सुमधुर प्रस्तुतियों से इन्होंने न केवल निर्णायक मंडल को प्रभावित किया, बल्कि सभागार में उपस्थित दर्शकों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया।

इन उपलब्धियों ने पुनः सिद्ध किया है कि पतंजलि विश्वविद्यालय केवल योग एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में अग्रणी नहीं है, बल्कि कला, संस्कृति और सृजनात्मक अभिव्यक्ति के विविध आयामों में भी निरंतर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर रहा है।