Gyan Bharatam Manuscript Survey

Join the movement in mapping India's manuscript heritage

Cluster Center, Gyan Bharatam

भारत की प्राचीन पाण्डुलिपियों का सरक्षण

राष्ट्रीय पाण्डुलिपि प्रलेखन अभियान में भाग लें

ज्ञान भारतम् के अंतर्गत पाण्डुलिपियों का सर्वेक्षण एक राष्ट्रीय जागरण अभियान है, जिसका उद्देश्य भारत की समृद्ध ज्ञान-परंपरा को खोजकर संरक्षित करना है। इस महत्त्वपूर्ण पहल के माध्यम से मठों, मंदिरों, पुस्तकालयों, शिक्षण संस्थानों तथा घर-घर में सुरक्षित पाण्डुलिपियों की पहचान की जाएगी, उनका प्रलेखन किया जाएगा और उन्हें भविष्य के लिए सुरक्षित रखने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

यह सर्वेक्षण केवल संग्रह तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत की प्राचीन विद्या, विज्ञान, दर्शन, साहित्य और संस्कृति को पुनः समाज के समक्ष लाने का एक सशक्त माध्यम है। ज्ञान भारतम् सभी नागरिकों, संस्थाओं और विद्वानों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता का आह्वान करता है, ताकि हम अपनी इस अमूल्य धरोहर को संजोकर आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचा सकें।

पाण्डुलिपि दीर्घा (Manuscript Gallery)