University of Patanjali NCC Cadets Lead Anti-Drug Awareness Campaign

नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश लेकर आगे आए पतंजलि विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स

नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, स्वामी अर्श देव जी ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ

हरिद्वार।नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पतंजलि विश्वविद्यालय, हरिद्वार में एनसीसी कैडेट्स द्वारा नुक्कड़ नाटकों का प्रभावशाली आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से एनसीसी कैडेट्स ने नशे के दुष्प्रभावों, नशे के कारण होने वाली जनहानि तथा इससे उत्पन्न होने वाली विभिन्न सामाजिक विसंगतियों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से प्रदर्शित किया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कैडेट्स ने युवाओं एवं समाज को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। प्रस्तुतियों में यह दर्शाया गया कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को प्रभावित करने के साथ-साथ परिवार एवं समाज पर भी गंभीर प्रभाव डालती है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पतंजलि विश्वविद्यालय केकुल अनुशासक स्वामी अर्श देव जीने सभी एनसीसी कैडेट्स को नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशामुक्त रहने के साथ अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

विश्वविद्यालयकेएनसीसी अधिकारी डॉ. शिवकुमार जीने कहा कि एनसीसी कैडेट्स अनुशासन, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैडेट्स के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश व्यापक स्तर पर समाज तक पहुंचाया जाएगा।

विश्वविद्यालयके योग विज्ञान विभाग के संकाय अध्यक्ष श्री कृष्णा चांडकने अपने संबोधन में नशे से दूर रहने पर जोर देते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए नशामुक्त जीवन आवश्यक है। उन्होंने समाज को नशे के प्रति सजग एवं जागरूक बनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

पतंजलिविश्वविद्यालयकेसंगीत विभाग के श्री चंद्र मोहन जीने संगीत के माध्यम से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया। उनके प्रस्तुतीकरण ने कार्यक्रम को प्रभावशाली एवं जन-जागरूकता से परिपूर्ण बनाया।कार्यक्रम मेंसीनियर अंडर ऑफिसर आस्था रावत, अंडर ऑफिसर रवि कुमारसहित एनसीसी कैडेट्सएस. गलिया, खुशी, रोहनएवं अन्य कैडेट्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया।